भारतीय अप्रवासी को अमेरिका में 9 साल की जेल, फ्रॉड स्कीम के जरिए कमाए थे 170 करोड़ रुपए

अमेरिका में एक भारतीय अप्रवासी को चोरी और काला धन सफेद करने के मामले में शामिल होने के लिए 9 साल की सजा सुनाई गई है। उसपर आरोप है कि उसने फ्रॉड स्कीम्स की मदद से 25 मिलियन डॉलर (170 करोड़ रुपए) का फ्रॉड किया। जिस शख्स को सजा मिली है उसका नाम अमित चौधरी है। उसे वर्जिनिया की फेडरल कोर्ट ने गुरुवार (2 फरवरी) को सजा दी। सजा मिलने के बाद जेल ले जाने से पहले अमित चौधरी ने मीडिया से कहा कि उसने अपने परिवार के लिए यह सब किया। उसने यह भी कहा कि यह घटना जीवन भर उसको डराती रहेगी। उसने कहा कि वह कभी भी अपराधी नहीं बनना चाहता था। अमित चौधरी के साथ इस फ्रॉड में भारत में रहने वाला एक शख्स भी शामिल था। वह अमेरिकन एक्सप्रेस में काम किया करता था।
ऐसे बनाते थे निशाना: अमित चौधरी और उसका साथी सस्ते ट्रेवल प्लान्स की स्कीम चलाते थे। वे लोग कस्टर के क्रेडिट कार्ड से चुराए गए पैसों से ही कस्टमर्स के बिल भर देते थे। कम से कम 1000 लोगों को ये दोनों मिलकर अपना शिकार बना चुके थे। चौधरी ने 1992 में भारत छोड़ा था। दोनों लोग वीजा फ्रॉड और गबन योजनाओं में भी शामिल थे। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि यह कोई छोटा मोटा क्राइम नहीं है।
ऐसे पकड़े गए: दोनों ने कई फर्जी पासपोर्ट बनवा रखे थे। उसमें से एक पासपोर्ट पर जानी-मानी अभिनेत्री लॉरा वेंडरव्रूट का भी फोटो लगा था। वह पासपोर्ट जब एफबीआई एजेंट के पास पहुंचा तो उसको शक हो गया। लॉरा की वह तस्वीर उनके एक टीवी सीरियल स्मॉलवील से ली गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar