घड़ी चौक की घड़ी गायब

महीनों से घड़ी विहीन है चौराहा 
जबलपुर। स्टेट बैंक चौराहे से कंचन विहार की ओर जाने वाले मार्ग पर घड़ी चौक इस मार्ग के चारों तरफ के रास्तों की एक मुख्य पहचान है। बीच चौराहे पर एक घड़ी लगी है, इसलिए इसका नाम घड़ी चौक है। लेकिन पिछले कई महीनों से घड़ी चौक की घड़ी गायब है। जिम्मेदारों को इस तरफ सुध लेने की कोई फुर्सत नहीं है। पहले यह क्षेत्र लमती ग्राम पंचायत में आता था। तब तक यहां के रहवासियों की शिकायतों पर पंचायत तत्काल कार्यवाही करती थी, लेकिन नगर निगम के नए परिसीमन में यह क्षेत्र निगम सीमा के नए वार्ड में जुड़ गया है। लिहाजा यहां नगर निगम की जिम्मेदारी तय हो गई है। जेडीए भी करीब-करीब अपनी योजनाएं नगर निगम को सौंप चुका है। विजय नगर से कंचन विहार जाने वाले मार्ग पर बीचोंबीच पड़ने वाले चौराहे को घड़ी चौक के नाम से जाना जाता है। यहां चौक पर बने स्तंभ में चारों ओर घड़ी लगी थी। लेकिन चोरों ने यहां बने स्तंभ से घडि़यां चुरा ली और कई महीनों से यह चौराहा घड़ी विहीन है। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा नगर निगम में कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन जिम्मेदारों को यहां घड़ी लगाने की फुर्सत नहीं है, इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar