जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पार्किंग को लेकर हंगामा, 10 की जगह 50 रुपए मांगने का आरोप; बेल्ट लेकर दौड़ा युवक
जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पार्किंग शुल्क को लेकर मरीज के परिजन और स्टैंड कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। परिजन ने 10 रुपये की जगह 50 रुपये मांगने और UPI भुगतान स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में एक युवक बेल्ट निकालकर मारने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

पाठक प्रतिक्रियाएं
अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।