मूंग कटाई पर जा रहे मजदूर हादसे का शिकार, NH-44 पर पलटी पिकअप

 NH-44 पर बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 19 घायल

टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप, 30 से 35 मजदूर थे सवार, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

नरसिंहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित ढिगसरा तिराहे के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरमान क्षेत्र से मूंग की फसल की कटाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरे पिकअप वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में करीब 19 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार बरमान क्षेत्र से महिला मजदूरों को लेकर एक पिकअप वाहन ग्राम बिंदली की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन एनएच-44 पर ढिगसरा तिराहे के पास पहुंचा, मोड़ पर अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया।

 पिकअप में सवार थे 30 से 35 मजदूर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में करीब 30 से 35 मजदूर सवार थे। हादसा गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। सभी घायल मजदूरों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया।

 घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक

हादसे में घायल होने वालों में मुख्य रूप से कविता धानक, संगीता, बतिबाई, तुलसा बाई, यशोदा बाई, रागिनी बाई, अंजू बाई, शांतिबाई और कृष्णा बाई सहित अन्य महिला मजदूर शामिल हैं।

डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 पुलिस क्या कह रही है?

बरमान चौकी प्रभारी आशीष बोपचे ने बताया कि घटना की सूचना न तो डायल-112 पर मिली और न ही 108 एम्बुलेंस को दी गई। अस्पताल से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar