```html
```
बैंकों के बाहर बिछाती थीं जाल, नोटों से भरे बैग उड़ाकर हो जाती थीं फरार! दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार
जबलपुर/पन्ना। मध्यप्रदेश में बैंक ग्राहकों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कड़िया सांसी गिरोह की दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महिलाएं पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में संदिग्ध हालत में घूम रही थीं और लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं।
बैंक परिसर में घूमते देख पुलिस को हुआ शक
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिलाओं ने अपनी पहचान मंजू सिसोदिया (30) और अंबिका सिसोदिया (40) निवासी कड़िया सांसी गांव, राजगढ़ के रूप में बताई।
📸 पुलिस ने दोनों के फोटो और हुलिए को पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ साझा किया। सीसीटीवी फुटेज के मिलान में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।
ऐसे बनाती थीं लोगों को निशाना
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले लोगों की रेकी करता था। जैसे ही कोई व्यक्ति नकदी लेकर बाहर निकलता, ये महिलाएं उसका पीछा करतीं और मौका मिलते ही रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो जाती थीं।
सतना और उमरिया में भी कर चुकी हैं बड़ी वारदातें
- 💸 सतना कोतवाली क्षेत्र में बैंक ग्राहक से लगभग 77 हजार रुपये चोरी।
- 💸 उमरिया में रेकी कर करीब 60 हजार रुपये पर हाथ साफ।
- 💸 जबलपुर समेत कई जिलों में वारदातों की आशंका।
जबलपुर पुलिस भी जुटी जांच में
पूछताछ में दोनों महिलाओं द्वारा जबलपुर सहित अन्य जिलों में भी इसी तरह की वारदातें करने की जानकारी सामने आई है। अब संबंधित जिलों की पुलिस इनसे पूछताछ कर पुराने मामलों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
पुलिस का मानना है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी सक्रिय हो सकते हैं। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के आधार पर और भी खुलासे होने की संभावना है।
📢 सच की दुनिया
सच्ची खबर, सबसे पहले
सच्ची खबर, सबसे पहले
