🔴 BREAKING NEWS
Loading...

ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 6600 नशीले इंजेक्शन, ई-रिक्शा समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

 जबलपुर में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 6600 नशीले इंजेक्शन जब्त

 क्राइम ब्रांच, बेलबाग और अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। शहर में नशीले इंजेक्शन और गांजा सप्लाई का अवैध कारोबार लगातार फैलता जा रहा है। नशे के सौदागरों ने कानून से बचने के लिए प्रतिबंधित इंजेक्शनों की तस्करी का नया तरीका अपनाया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है।

 6 आरोपी गिरफ्तार

एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर क्राइम ब्रांच, थाना बेलबाग और थाना अधारताल पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गा पटेल, मोहम्मद आरिफ, अमजद खान, सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा, सौरभ नामदेव और गीतांशु साहू शामिल हैं।

 भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 6600 नशीले इंजेक्शन, 5 मोबाइल फोन और एक ई-रिक्शा जब्त किया है।

बरामद इंजेक्शनों में फेनिरामिन (एविल) इंजेक्शन तथा बुप्रेनोरफाइन इंजेक्शन शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।

 मुखबिर की सूचना पर दबिश

थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रामलीला मैदान के पास एक ई-रिक्शा में भारी मात्रा में अवैध नशीले इंजेक्शन रखकर ग्राहक का इंतजार किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा की तलाशी ली, जहां कार्टून और बोरी में भरे नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

 क्या-क्या मिला?

  • 1200 शीशी फेनिरामिन (एविल) इंजेक्शन
  • 2000 बुप्रेनोरफाइन इंजेक्शन
  • कुल 6600 नशीले इंजेक्शन
  • 5 मोबाइल फोन
  • 1 ई-रिक्शा

 तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले इंजेक्शन कहां से लाए जा रहे थे और शहर में किन-किन क्षेत्रों में उनकी सप्लाई की जा रही थी। पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

 जबलपुर क्राइम अपडेट | ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार | जांच जारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar