शराब के पैसों को लेकर जीजा बना हैवान, साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

🚨 शराब के पैसों को लेकर जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला, चाकू मारकर किया लहूलुहान

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के मझौली बायपास में शराब पार्टी के दौरान पैसों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जीजा ने अपने ही साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



⚠ शराब के लिए रुपए न देने पर भड़का जीजा, साथी के साथ मिलकर किया हमला

पुलिस के अनुसार ब्रम्हचारी कॉलोनी देवरी पनागर निवासी संतोष ठाकुर उम्र 42 वर्ष आरपीजी फैक्ट्री में काम करता है। बीती रात वह परिवार के साथ घर पर मौजूद था, तभी उसके जीजा यशपाल ठाकुर का फोन आया और उसे मझौली बायपास रोड पर बुलाया गया।

जीजा के बुलाने पर संतोष मौके पर पहुंचा, जहां यशपाल ठाकुर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा मिला। इसके बाद तीनों भड़पुरा शराब दुकान के पास पहुंचे और देर रात करीब दो बजे तक शराब पीते रहे।

🔪 शराब खत्म होते ही शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि शराब खत्म होने के बाद यशपाल ठाकुर ने संतोष से और शराब लाने के लिए रुपए मांगे। संतोष ने रुपए नहीं होने की बात कही तो यशपाल गुस्से में आ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसी दौरान यशपाल ठाकुर और उसके साथी ने चाकू निकालकर संतोष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में संतोष के सिर, पेट, चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आईं।

🩸 खून से लथपथ हालत में जान बचाकर भागा घायल, अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद शराब दुकान के पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं गंभीर रूप से घायल संतोष ने किसी तरह अपने परिजनों और दोस्तों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए पनागर के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया।

👮 पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही पनागर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी यशपाल ठाकुर और उसके साथी के खिलाफ धारा 296 ए, 118(1), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सच के साथ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने