बाउंड्री वॉल गिरने के विवाद में चाकूबाजी, ई-रिक्शा में कूलर ले जाते समय युवक पर जानलेवा हमला

बाउंड्री वॉल गिरने के विवाद में चाकूबाजी

ई-रिक्शा में कूलर ले जाते समय हुआ विवाद, युवक पर जानलेवा हमला

जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में बाउंड्री वॉल गिरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि ई-रिक्शा में कूलर ले जाते समय एक घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया।.


घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात घायल साहिल लोधी को उसके पिता राजेन्द्र कुमार लोधी उपचार के लिए थाना हनुमानताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल को इलाज हेतु विक्टोरिया अस्पताल भेजा।

शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार लोधी (65 वर्ष), निवासी सरकारी कुआं, सेवक किराना के पास, हनुमानताल ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी घर के पीछे किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी।

जब वह अपने बेटे साहिल के साथ पीछे पहुंचे तो देखा कि साहिल रजक और उसका भाई सागर रजक ई-रिक्शा में कूलर लेकर जा रहे थे। आरोप है कि ई-रिक्शा में रखे कूलर की टक्कर से उनकी बाउंड्री वॉल गिर गई थी।

विवाद के बाद मारपीट

दीवार गिरने पर आपत्ति जताने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। आरोप है कि साहिल रजक, सागर रजक और उनके पिता राजेश रजक ने मिलकर साहिल लोधी के साथ मारपीट की।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान साहिल रजक ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे साहिल लोधी की पीठ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हनुमानताल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 109(1) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

© MP Breaking News | Jabalpur Crime Update

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने