बरगी डैम क्रूज हादसा: 10 की मौत, 3 अब भी लापता...मौसम बना रेस्क्यू में सबसे बड़ी बाधा

🚨 बरगी डैम क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 10, तीन अब भी लापता



जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार शाम करीब 6 बजे गोताखोरों ने एक और शव पानी से बाहर निकाला, जो कि एक मासूम बच्चे का बताया जा रहा है।

⚠️ ताजा अपडेट: मृतकों की संख्या अब बढ़कर 10 हो गई है, जबकि दो बच्चों समेत 3 लोग अभी भी लापता हैं।

लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। शनिवार सुबह से सेना, NDRF और SDRF की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

🌩️ मौसम बना सबसे बड़ी बाधा

दोपहर के बाद अचानक मौसम खराब हो गया, जिससे रेस्क्यू अभियान प्रभावित हुआ। तेज आंधी और हवाओं के चलते डैम में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं, जिसके कारण कई बार सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।

📌 प्रशासन का बयान: SDOP अंजुल अयंक मिश्रा के अनुसार, “मौसम सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। तेज हवा और लहरों के कारण गोताखोरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन तलाश जारी है।”

🚤 कैसे हुआ हादसा?

गौरतलब है कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में पलटकर डूब गया था।

  • 🚢 क्रूज में लगभग 47 पर्यटक सवार थे
  • 🎫 टिकट केवल 29 लोगों के ही जारी किए गए थे
  • 📍 हादसा डैम किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ
  • 🌪️ हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा बताई गई
⚡ बड़ा सवाल: क्षमता से अधिक सवारियां और सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही क्या यही हादसे की सबसे बड़ी वजह बनी?

फिलहाल प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर लगातार मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।


📰 Sach Ki Duniya | Ground Report Jabalpur

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar