नर्मदा घाट पर कार्रवाई के बीच मौत: खनिज विभाग की मौजूदगी में युवक ने तोड़ा दम

नर्मदा घाट पर हड़कंप, खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान युवक की मौत

जबलपुर | विशेष रिपोर्ट

✦ सच की दुनिया ✦

जबलपुर। नर्मदा के जमतरा घाट पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब खनिज विभाग की टीम अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंची। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इसी बीच 26 वर्षीय युवक मानक बर्मन की मौत हो गई।



मृतक युवक खिरहनी गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलते ही गौर चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास शुरू किया।

इस आकस्मिक घटना को लेकर फिलहाल माइनिंग विभाग के अधिकारी मौन हैं और विभाग की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

बड़ा सवाल: क्या यह महज हादसा था या कार्रवाई के दौरान कोई लापरवाही?
 सच की दुनिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar