सच की दुनिया
जबलपुर: IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, दो सटोरिये गिरफ्तार
जबलपुर। अधारताल क्षेत्र में आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी आयशा नगर और खजरी-खिरिया क्षेत्र में घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ग्राहकों से क्रिकेट मैच पर दांव लगवा रहे थे।
🏏 IPL मैच पर ले रहे थे दांव
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ मयंक जैन (करमेता) और नौशाद अली (आयशा नगर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच चल रहे मैच पर सट्टा ले रहे थे।
पुलिस ने इनके पास से ₹2,600 नगद, दो मोबाइल फोन और लाखों का सट्टा हिसाब-किताब बरामद किया है।
🚨 मची अफरा-तफरी
पुलिस की अचानक दबिश से आयशा नगर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई संदिग्ध युवक मौके से भाग निकले। अधारताल पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(ए) सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सच की दुनिया
