🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सूदखोरों का आतंक: इलाज के लिए लिया कर्ज बना आफत, गरीब परिवार का मकान हड़पने की साजिश

🚨 BREAKING NEWS 🚨

सूदखोरों और भू-माफियाओं का शिकंजा: गरीब परिवार का पुश्तैनी मकान हड़पने की साजिश

इलाज के लिए लिया था कर्ज, अब मकान पर कब्जे की कोशिश — पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप



📍 जबलपुर | 🗓️ 2026

जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र स्थित ढलगर मोहल्ला में एक गरीब परिवार सूदखोरों और भू-माफियाओं के जाल में फंस गया है। पीड़ित मोहम्मद सईद ने पुलिस प्रशासन को सौंपे शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित का कहना है कि कर्ज की आड़ में उनके पुश्तैनी मकान को हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, करीब 11 माह पूर्व मोहम्मद सईद ने अपनी बीमारी के इलाज के लिए पड़ोसी असलम खान की मध्यस्थता से अशोक खत्री नामक व्यक्ति से 2 लाख रुपये उधार लिए थे।

इस ऋण के बदले 495 वर्गफीट के मकान के मूल दस्तावेज गिरवी रखे गए। सईद का दावा है कि वह अब तक 20 हजार रुपये ब्याज चुका चुके हैं, बावजूद इसके उनसे 70 हजार रुपये अतिरिक्त की मांग की जा रही है।

आर्थिक तंगी के चलते रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए मकान पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी।

वर्तमान में दबंगों ने घर के मुख्य दरवाजे पर कब्जा कर लिया है और वहां दीवार खड़ी कर परिवार को बाहर निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

इस मामले में 17 फरवरी 2026 को हनुमानताल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई

अब पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar