🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नकली सोने पर असली लोन: जबलपुर में 13.58 लाख की ठगी, बैंक और ज्वेलर्स की भूमिका पर सवाल

🔥 सच की दुनिया 🔥
🚨 BREAKING NEWS 🚨

नकली सोना, असली लोन! बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 13.58 लाख की ठगी, सिस्टम पर बड़े सवाल

ज्वेलर्स की मिलीभगत से खेला गया खेल, EOW ने चार आरोपियों पर दर्ज किया मामला



📍 जबलपुर | 🗓️ ताज़ा अपडेट

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में नकली सोने के गहने गिरवी रखकर ₹13 लाख 58 हजार का लोन हासिल कर लिया गया।

💰 बड़ा फर्जीवाड़ा:
नकली गहनों के आधार पर लाखों का लोन, बैंक की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल।

इस मामले में EOW ने एसपी अनिल विश्वकर्मा के निर्देश पर दो ज्वेलर्स सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

🧾 तीन बार लिया गया लोन:
आरोपी सौरभ चौधरी ने 3.73 लाख चुकाने के बाद 4.79 लाख और फिर 8.78 लाख का लोन लिया।

इन लोन के बदले गिरवी रखे गए गहनों को ज्वेलर्स द्वारा असली प्रमाणित किया गया

💎 ज्वेलर्स की भूमिका:
सिद्धेश्वरी ज्वेलर्स और सौम्या ज्वेलर्स ने गहनों को असली बताया, बाद में निकले नकली।

जांच में सामने आया कि अचिन उरमलिया नामक व्यक्ति ने ज्वेलर्स के साथ मिलकर पूरी साजिश रची

🔍 बड़ा खुलासा:
फरवरी 2025 में निरीक्षण के दौरान गहनों पर शक हुआ, दोबारा जांच में सभी नकली पाए गए।

बैंक की शिकायत के बाद EOW ने जांच पूरी कर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

✍️ रिपोर्ट: सच की दुनिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar