🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शासकीय कार्यालयों में बिना हेलमेट प्रवेश पर रोक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश


जबलपुर। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नया नियम लागू किया है। अब किसी भी शासकीय कार्यालय में बिना हेलमेट प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई दोपहिया वाहन से कार्यालय आता है तो उसके लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।

कलेक्टर ने सुरक्षा कर्मियों को आदेशित किया है कि बिना हेलमेट आने वाले व्यक्तियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए। साथ ही, यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो पुलिस मौके पर चालानी कार्रवाई करेगी।

प्रशासन का मानना है कि यह कदम न केवल सड़क हादसों पर नियंत्रण में सहायक होगा, बल्कि इससे आम नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। शासन का उद्देश्य है कि सरकारी कर्मचारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि हेलमेट पहनने की आदत समाज में व्यापक रूप से अपनाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar