🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शहर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो जगहों पर जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ताश के पत्ते जब्त



जबलपुर। शहर में जुआ खेलने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बीती रात पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर कुल आठ जुआड़ियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹6,630 नगद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हनुमानताल थाना क्षेत्र में पहली कार्रवाई
थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंधी कैंप के पीछे तुलसीराम राशन दुकान के पास कुछ लोग स्ट्रीट लाइट की रोशनी में ताश पत्तों पर रुपये की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चार जुआड़ियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में —



सुमित खटीक, निवासी खटीक मोहल्ला

समीम उर्फ आरिफ अंसारी, निवासी चारखम्बा

विक्की पटेल, निवासी कंचनपुर (वर्मा आटा चक्की के पास, अधारताल)

अंकित बेन, निवासी कुम्हार मोहल्ला, सिंधी कैंप, हनुमानताल
शामिल हैं। इनसे ₹4,150 नगद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए।

ग्वारीघाट क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई
वहीं थाना ग्वारीघाट पुलिस ने भी देर रात मुखबिर की सूचना पर अवधपुरी क्षेत्र में दबिश दी, जहां पांच युवक ताश पर रुपये का दांव लगाते पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों में —


दीपक सिंह ठाकुर, निवासी अवधपुरी

देवेश बर्मन, निवासी पुरानी बस्ती, ग्वारीघाट

सचिन प्रधान, निवासी रामलला मंदिर के पीछे, ग्वारीघाट

सूर्या रैकवार, निवासी पीपी कॉलोनी, ग्वारीघाट


सौरभ ठाकुर, निवासी रामलला मंदिर के पास, ग्वारीघाट
शामिल हैं। पुलिस ने यहां से ₹2,480 नगद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए।

दोनों थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि ऐसे अवैध कार्यों पर रोक लगाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar