🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 महिलाएं समेत 11 घायल



रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन ज़िले में पारिवारिक विवाद ने बुधवार रात उस वक़्त हिंसक मोड़ ले लिया, जब एक ही परिवार के दो पक्ष खेत की सीमांकन को लेकर आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडे और लोहे की रॉडें बेरहमी से चलाई गईं। इस झड़प में तीन महिलाओं सहित कुल 11 लोग घायल हो गए हैं।

घटना रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गंभीरी गांव की है, जहां रात करीब 9 बजे खेत की मेड़ पर पत्थर गाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बात इतनी तेजी से बिगड़ी कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।

झगड़े में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी स्थिति चिंताजनक नहीं बताई जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी शेर सिंह सूर्या के अनुसार, घटना में शामिल दोनों पक्ष पृथ्वीराज मीणा और अवध नारायण मीणा आपस में रिश्तेदार हैं और उनके खेत पास-पास स्थित हैं। खेत की मेड़ पर पत्थर गाड़ने को लेकर उपजा विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar