बरगी पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 19 जुआरी गिरफ्तार, 98,200 रुपये नगद और 20 मोबाइल जब्त


बरगी पुलिस ने हाल ही में जुए के फड़ पर कार्रवाई करते हुए 19 जुआरी गिरफ्तार किए हैं और उनके पास से कुल 98,200 रुपये की नगदी और 20 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेश पर की गई, जिसमें जिलेभर के थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को संगठित जुए और सट्टे के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे।

इस आदेश के तहत अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोनाली दुबे और एसडीओपी बरगी श्री सुनील नेमा के मार्गदर्शन में बरगी पुलिस की टीम ने जुए के खेल पर छापा मारा। सूचना मिली थी कि मंगेली स्थित महर्षि स्कूल के पास नर्मदा नदी के किनारे कुछ लोग ताश पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। जब पुलिस ने दबिश दी, तो जुआरी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 19 जुआरों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार जुआरीयों के नाम हैं:

  • मोती सिंह राजपूत (ग्वारीघाट)
  • रोहणी उर्फ पुन्नू तिवारी (ग्वारीघाट)
  • दीपक सिंह ठाकुर (ग्वारीघाट)
  • विनोद कोष्टा (अमखेरा गोहलपुर)
  • अंकुर उर्फ गोलू पटेल (ग्वारीघाट)
  • मनीष पटेल (ग्वारीघाट)
  • मिथुन उर्फ विक्की तिवारी (गोहलपुर)
  • अमित पटेल (ग्वारीघाट)
  • अंकित कोष्टा (गोहलपुर)
  • आकाश पंजवानी (गोरखपुर)
  • नीरज पटेल (ग्वारीघाट)
  • मनोज सोंधिया (घमापुर)
  • दिनेश सिंह ठाकुर (ग्वारीघाट)
  • संचित शर्मा (गढा)
  • चंदर हिरवानी (गोरखपुर)
  • मयंक कोष्टा (गोहलपुर)
  • भरत मनानी (ओमती)
  • विजय सिंह ठाकुर (ग्वारीघाट)
  • प्रकाश उर्फ विकास सिंह ठाकुर (ग्वारीघाट)

पुलिस ने जुआरों से 2 गड्डी ताश के पत्ते, 98,200 रुपये नगद, 20 मोबाइल फोन और दरी जब्त की। जुआरीयों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मुनेश कोल, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, प्रभुदयाल डेहरिया, आरक्षक सुखदेव अहाके, अरविंद, कृपा राम, रवि शर्मा, अजय शर्मा, अभिषेक कौरव और विशाल श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar