🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने किया जहर का सेवन ...



मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र से एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया। जब परिजन उन्हें खोजने निकले तो दोनों ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। 16 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़का 8 दिन पहले अपने घर से लापता हो गए थे। लड़की के लापता होने पर ग्रामीण आक्रोशित थे और लड़की की हर जगह तलाश की जा रही थी। ग्रामीणों को सूचना मिली कि जनपद पंचायत झरनिया के ग्राम आमदी से भी 17 वर्षीय लड़का लापता है। लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के गांवों में तलाश की। बुधवार को ग्रामीणों को पता चला कि लड़का और लड़की बगदरा में मिले हैं और दोनों ने कीटनाशक पी लिया है। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां लड़की की भी मौत हो गई।यहां लड़की और लड़के पक्ष के परिजन और ग्रामीण आमने-सामने आ गए और दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई और कहासुनी हो गई। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar