🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बस और बोलेरे वाहन की भिड़ंत में 2 की मौत



मध्यप्रदेश के सिवनी में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बरघाट थाना क्षेत्र में काड़‍िया गांव के पास करीब 11 बजे यात्री बस और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के पडखच्चे उड़ गए, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चार में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बस में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

आमने-सामने हुई भिड़त
बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह के मुताबिक, सूत्र सेवा यात्री बस नंबर MP 28 P 0722 रविवार को बालाघाट से सिवनी की ओर आ रही थी। इसी दौरान विजयपानी गांव से बोलेरो बालाघाट की ओर जा रही था। वाहन क्रमांक एमपी 06 बीए 0918 में सवार होकर रोहित काकोड़ि‍या, श्रीचंद बिसेन, आकाश कुमरे और प्रदीप काकोड़‍िया घर से निकले थे। करीब 11 बजे यात्री बस और बोलेरो वाहन में कोड़‍िया गांव के पास आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज
हादसे में बोलेरो वाहन में सवार रोहित काकोड़‍िया और श्रीचंद बिसेन की मौके पर जान चली गई। आकाश कुमरे और प्रदीप काकोड़‍िया घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बस में कोई सवार यात्री नहीं मिले। अनुमान लगाया जा रहा कि बस में सवार यात्री हादसे के बाद किसी दूसरी बस में बैठकर अपने गंतव्य की ओर निकल गए। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क के किनारे कर आवागमन चालू किया गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar