🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नशेड़ी पति ने पत्नी की चाकू घोंप कर दी हत्या



हरियाणा के गुरुग्राम में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। नशे में धुत्त पति ने पहले जबरन पत्नी को शराब पिलाई। उसके बाद जब पत्नी को नशा हो गया तो बेरहमी से उस पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी को तड़पाने के लिए सिरफिरे पति ने पत्नी के घाव में खेनी(एक प्रकार की तंबाकू) भर दी। जिसके बाद बच्चों ने मामा को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही महिला का भाई और पिता घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बयान में बताया कि दंपत्ति में शराब के कारण आयदिन कलेश रहता था। आरोपी पति शराब का आदी था। वह आमदनी का ज्यादातर हिस्सा शराब में बर्बाद कर देता था। जिससे पत्नी राखी दुखी रहती थी। मृतका राखी के भाई अमन ने कहा कि गुरुग्राम, सोहना कस्बा स्थित पहाड़ कॉलोनी निवासी अजय की शादी उसकी बहन राखी से हुई थी। अजय शराब का आदी था, और उसकी बहन शराब पीने से रोकती थी। जिस वजह से अजय उसकी बहन के साथ लड़ाई–झगड़ा और मार–पीट करता था


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar