🔴 BREAKING NEWS
Loading...

गला घोंटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार



मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने अपने चाचा और पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी, महिला का शव देखकर लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी आष्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को postmartem के लिए भेज दिया। घटना बेदखेड़ी गांव की है। यहां पर रहने वाले अर्जुन ने अपनी पत्नी सरिता की हत्या कर दी। अर्जुन गांव में ही बाल काटने की दुकान चलाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति - पत्नी के चरित्र पर शक करता था और मोबाइल पर मायके बालों से बात भी नहीं करने देता थे।

अर्जुन का मानसिक संतुलन नहीं था ठीक

अर्जुन के चाचा का कहना है कि आरोपी का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। इसलिए उसका बेटा और पत्नी उसकी देखरेख भी करते थे। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद पड़ोसियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है और लाश घर में पड़ी है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था

आरोपी वहीं आष्टा थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पोस्टमार्टम के बाद police ने परिजनों को शव सौंप दिया है। इसके बाद मंगलवार की शाम को परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar