🔴 BREAKING NEWS
Loading...

डबल मर्डर केस का पर्दाफाश....छोटे ने की बड़े भाई और मां की हत्या



विजय पचौरी, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जगदलपुर में कल हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक सुलभ सिन्हा ने कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जगदलपुर के अनुपमा चौक में एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या हुई थी।


वहीं तीसरे सदस्य को बाथरूम से बचा लिया गया था। पुलिस हर एंगल से आरोपियों की तलाश कर रही थी लेकिन पुलिस को शक था कि मरने वाला और कोई नहीं घर का ही सदस्य है मां और बड़े बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद जब छोटे भाई को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
उसने पुलिस को बताया कि कई महीनो से दोनों भाई के बीच जमीन विवाद चल रहा था। मां और दोनों भाई एक साथ ही रहा करते थे। परसों रात्रि लगभग 2 बजे वह सिगरेट पीने बाथरूम के पास गया हुआ था, तभी बड़ा भाई आकर उसे डांटना लगा। दोनों के बीच झड़प शुरू हुई और झड़प इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर बर्तन से हमला कर दिया।


इस बीच मां जब बीच बचाओ करने पहुंची तो निलेश गुप्ता ने मां के ऊपर भी वार कर दिया। जिससे वह दोनों जमीन पर गिर गए। मां और बड़े भाई की मौत नहीं हुई थी, तब इसने गला दबाकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के ऊपर हत्या का मामला दर्ज न्यायालय में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar