🔴 BREAKING NEWS
Loading...

महिला ने उठाया खौफनाक कदम , 4 मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां , चारों की मौत , महिला सुरक्षित



पति से झगड़े के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया। चार बच्चों के साथ महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना मंदसौर के गरोठ के पीपलखेड़ा गांव की है। पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।


जानें पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, सुगनखेड़ा गांव की सुगना बाई (40) को उसका पति रोड सिंग बंजारा प्रताड़ित करता था। काम से लौटकर उससे मारपीट करता था। शनिवार रात को भी सुगना से मारपीट की थी। पति से बचकर महिला रात में चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। रात भर यहीं रही। सुबह बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और कुएं में छलांग लगा दी। बंटी (9), अनुष्का (7), मुस्कान (4) और कार्तिक (2) की डूबने से मौत हो गई।


घटना से गांव में मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक, महिला के कुएं में कूदने की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने महिला को तो कुएं से सकुशल निकाल लिया, लेकिन बच्‍चों को नहीं निकाल पाए। पता चला है कि तीन लड़‍कियों और एक लड़के की पानी में डूबने से मौत हो गई।


कुछ दिन पहले: पिता ने दो बच्चों संग की थी आत्महत्या
मंदसौर में कुछ दिन पहले भी ऐसी की घटना हुई थी। पिता ने दो बच्चों के साथ फांसी पर लटक कर आत्महत्या की थी। मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमे गांव के एक दंपती पर अभद्र व्यवहार करने का जिक्र किया था। शामगढ़ थाना के चंदवासा चौकी के रुंडी निवासी प्रकाश बंजारा बाइक पर घूमकर कंबल बेचता था। बंजारा कंबल बेचकर आया। इसके बाद पहले बच्चों को फंदे पर लटकाया। फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी।


चार साल पहले: चार बच्चों संग कुएं में कूदी थी महिला
मंदसौर में चार साल पहले भी ऐसी ही दर्दनाक घटना हुई थी। भानपुरा कस्बे से सात किमी दूर खजुरना के खेड़ा गांव में 30 वर्षीय महिला ने अपने चार नाबालिग बच्चों के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने गांव वालों की मदद से पांचों के शव कुएं से बाहर निकाले थे। जिस समय घटना हुई थी, महिला का पति घर पर नहीं था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar