🔴 BREAKING NEWS
Loading...

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

  




लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती ने भोपाल के बड़े तालाब में छलांग लगा दी। बोट क्लब के पास से पुलिस ने बुधवार सुबह प्रेमी-प्रेमिका के शव बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों ने आत्महत्या क्यों की? कारण जानने पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद सुसाइड का कारण सामने आएगा।

पति की मौत के बाद प्रेमी के साथ रहती थी महिला
पुलिस के मुताबिक, विश्वकर्मा नगर बागसेवनिया निवासी प्रिया साहू (32) के पति दशरथ साहू की मौत हो चुकी है। महिला के पति की 23 जनवरी को सागर में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से महिला पति के दोस्त दुर्गेश सोनी (32) के साथ लिव इन में रहती थी। महिला सिलाई का काम करती थी। बुधवार को दोनों मोपेड से बोट क्लब आए थे। बड़ा तालाब में दोनों ने छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों ने आत्महत्या क्यों की पुलिस जांच के बाद कारण सामने आएगा।

सतना का रहने वाला है युवक
श्यामला हिल्स थाना पुलिस का कहना है कि दुर्गेश सोनी (32) मूल रूप से सतना का रहने वाला है। सागर में एक ज्वैलरी शॉप पर काम कर चुका है। महिला के पति दुर्गेश का दोस्त था। महिला और दुर्गेश पहले से एक दूसरे को जानते थे। पति की मौत के बाद महिला दुर्गेश के साथ रह रही थी। महिला की एक बेटी भी है। फिलहाल परिजनों के बयानों के बाद ही सुसाइड के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पहले महिला ने लगाई छलांग
श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि मोपेड को पार्क करने के बाद पहले महिला ने तालाब में छलांग लगाई और इसके बाद उसके प्रेमी ने बड़े तालाब में कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह 8.30 बजे बोट क्लब स्थित पंप हाउस के पास दोनों के शव मिले। 9:30 बजे गोताखोरों की मदद से दोनों शव निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar