🔴 BREAKING NEWS
Loading...

एकतरफा प्यार में पागल युवक का 3 बच्चों की मां का पर आया दिल ..... फिर सनकी शख्स ने कर दिया बड़ा कांड



तीन बच्चों की मां ने शादी से इनकार किया तो सनकी शख़्स ने बड़ा कांड कर दिया। शख़्स ने पेट्रोल डालकर शादीशुदा महिला को आग लगा दी। बाद में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। आग की चपेट में आने से महिला और शख़्स बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और दोनों को रांझी अस्पताल में भर्ती कराया है। हैरान करने वाली घटना जबलपुर के रांझी के मस्ताना चौक की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



15 साल पहले शादी, 4 साल से पति से अलग
जानकारी के मुताबिक, 40 साल की महिला की 15 साल पहले घमापुर में शादी हुई थी। महिला के तीन बच्चे हैं। 4 साल से महिला अपने पति से अलग रह रही है। 12 साल की बड़ी बेटी पिता के साथ। 9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा महिला के साथ रहते हैं। पति से अलग होने के बाद महिला अपने मां-पिता के साथ रहती है। महिला की फूल-माला की दुकान है।

बातचीत को प्यार समझने लगा शख़्स
ऑटो ड्राइवर नरेंद्र पंजाबी (40) का महिला की दुकान पर आना-जाना होता था। दोनों में बातचीत होने लगी। नरेंद्र दुकान पर आकर बैठने लगा। मंगलवार को नरेंद्र दुकान पर पहुंचा और महिला के सामने शादी करने की बात रखी। महिला ने मना किया तो नरेंद्र नाराज हो गया। नरेंद्र पेट्रोल से भरी बोतल साथ लाया था। नरेंद्र ने पहले तो खुद पर पेट्रोल डाला, इसके बाद महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में खुद को भी आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar