🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बस और बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित की मौत ...



ट्रैफिक डिपार्टमेंट के तमाम प्रयासों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार को देवास जिले के अंतर्गत आने वाले इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर कन्नौद-ननासा के बीच हादसे में एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेटे की मौके पर मौत, पिता ने अस्पताल में दम तोड़ा

हादसे में बाइक बस के अगले टायर के नीचे आ गई और थूरिया निवासी बाइक चालक सतीश गंगवाल बस के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार पिता कमल पिता रामप्रसाद गंगवाल (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने रामप्रसाद को कन्नौद अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पिता ने भी दम तोड़ दिया। टीआई तहजीब काजी ने बताया कि, हादसे की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar