नाबालिग बच्चियों सहित फंदे से लटकी मिली महिला, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर



भोपाल में एक महिला ने अपनी 3 बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। जिसमें महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच करने में जुटी है।

यह घटना भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र के रोडिया गांव की है। जहां मंगलवार को तीन बच्ची समेत एक महिला का फंदे में झूलता शव मिला। इस घटना की जानकारी मृतक महिला संगीता (28) के ननद को मिली, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों का पंचनामा कराकर शव को सुपुर्द कर हमीदिया अस्पताल भेज दिए हैं।

दो बच्ची समेत महिला की मौत
गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि एक महिला ने बेटियों को फांसी पर लटकाने के बाद सुसाइड की है। जिसमें दो बच्ची समेत महिला की मौत हो गई है। महिला ने आत्महत्या करने से पहले पांच मैसेज किसी मोना नाम की महिला को भेजे हैं। इसके बाद यही मैसेज अपने भाई नीरज को भेजे दी है। हत्या की जानकारी मिली थी, लेकिन यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

भाई ने लगाया आरोप
मृतक महिला संगीता के भाई नीरज ने बहन के सुसराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नीरज ने बताया संगीता मैसेज में रोते हुए आपबीती बता रही है। एक मैसेज में पति के बारे में कह रही है कि वह बहुत खराब हैं। अब मैं जहर खा रही हूं। कोई नहीं बचेगा, सब मरेंगे। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया। नीरज ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे शव फंदे से उतारे। ससुराल वाले पुलिस को भी सूचना नहीं दी।

सुसाइड नोट में लिखा
महिला की ससुराल के परिजनों ने बताया कि संगीता जब फांसी के फंदे पर लटकी मिली, तब उसकी पीठ पर सुसाइड नोट चिपका था। जिसमें उसने लिखा है कि उसके पेट में एक गठान है। जिस वजह से अब बच्चे नहीं पैदा कर सकती। इसलिए मैं ऐसा करने जा रही हूं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि कोई लेटर नहीं मिला है। पुलिसवाले भी घटनास्थल से लेटर बरामद होने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar