सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर विस्फोट होने से एक की मौत, 3 वकील झुलसे



पटना। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पटना सिविल कोर्ट में बुधवार दोपहर ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने से एक वकील की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान तीन वकील बुरी तरह से झुलस गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैै। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेट की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar