🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नहर में व्यक्ति का शव हुआ बरामद



लुधियाना। साउथ सिटी नहर में व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। आसपास के लोगों ने देखकर इसकी सूचना रघुनाथ चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव ग्रिड में फंसा हुआ था जिसके चलते उसके निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव को देखकर लग रहा था कि वह कई दिनों से पानी में है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पानी में होने की वजह से उसका चेहरा भी फूल गया है। वहीं पुलिस को इसी नहर में एक और शव होने की सूचना मिली थी, लेकिन सर्च के बाद वह बरामद नहीं हुआ। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दूसरा शव पानी में बह गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar