डोर टू डोर सप्लाई हो रही है प्रतिबंधित ई-सिगरेट, कीमत जान चकरा जाएगा सिर, व्हाट्स एप ग्रुप पर मिलता है ऑर्डर

  




नाइट कल्चर के लिए बदनाम हो रहे इंदौर शहर में ई सिगरेट भी चोरी छुपे धड़ल्ले से बिक रही है. शौकीनों ने व्हाट्स एप ग्रुप बना रखा है. जिसके जरिए डोर टू डोर माल सप्लाई हो रहा है. पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपए कीमत की ई सिगरेट बरामद की हैं.


इंदौर की विजयनगर पुलिस ने लाखों रुपए कीमत की प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट के साथ एक युवक को पकड़ा है. आरोपी व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर ई सिगरेट की डोर टू डोर सप्लाई करता था. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है जिसमे कई खुलासे होने की उम्मीद है.

डोर टू डोर सप्लाई
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रतिबंधित विदेशी ई सिगरेट के साथ बी के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले आकाश खेमचंदानी को पकड़ा. उसके पास से बड़ी मात्रा में विदेशी ई सिगरेट मिली हैं. इन्हें वो व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर डोर टू डोर सप्लाई करता था. आकाश ने राऊ से ये प्रतिबंधित सिगरेट खरीदी थीं. उसने बताया कि, वह सीए की तैयारी कर रहा है. पहले उसके पिता की पान की दुकान थी, जहां वह काफी समय बिताता था. उसी दौरान आकाश को खयाल आया कि क्यों ना ई-सिगरेट बेचकर पैसे कमाए जाएं. पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर उन लड़के लड़कियों की तलाश कर रही है जो इससे माल खरीदते हैं. आकाश के उन साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है जो इसे माल सप्लाई करते थे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने