पुलिस ने 6 लोगों के हत्यारे को किया गिरफ्तार



मध्यप्रदेश में गोली मारकर 6 लोगों को मौत के घाट उतारने के आरोपी को जिले की रींगस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मप्र पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी सोनू तोमर ने 5 मई को आपसी रंजिश के चलते एमपी के मुरैना जिले में आधा दर्जन हत्याएं कर दी थीं. इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था. सीकर के पुलिस अधीक्षक करण शर्मा का कहना है कि इस घटना में अन्य बदमाशों को लेकर भी सीकर पुलिस अलर्ट है.


शर्मा ने बताया आरोपी सोनू तोमर खाटू श्याम जी और रींगस इलाके में फरारी काटना चाह रहा था. मध्य प्रदेश की पुलिस भी उसका पीछा कर रही थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि वह रींगस इलाके में है. रींगस थाना अधिकारी की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया. आरोपियों ने 5 मई को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सिहोनिया थाना क्षेत्र में जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था.
जिले में अपराधियों के मूवमेंट पर नजर

इस मामले में, भूपेंद्र, अजीत, सोनू, श्याम सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद चंबल जोन के आईजी ने इनके खिलाफ 30000 का इनाम घोषित किया था. आरोपियों को लेकर राजस्थान पुलिस को अलर्ट किया गया था और जानकारी मिल रही थी कि आरोपी खाटूश्यामजी और आसपास के इलाके में आ सकते हैं.

शर्मा ने बताया अगर जिले में कहीं भी मूवमेंट हुआ तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी. रींगस थाना अधिकारी हिम्मत सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक बड़े मामले को सुलझाया. आरोपी सोनू को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस यहां से चली गई है. अन्य आरोपियों की तलाश में वहां की पुलिस जुटी है और प्रदेश की पुलिस भी मदद कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने