ऑनर किलिंग: शख्स ने की मां और बेटे की हत्या, पूरा मामला हैरान कर देगा



तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को झूठी शान के लिए एक व्यक्ति ने अपने बेटे और मां की हत्या कर दी। क्योंकि उसके बेटे ने उसकी मर्जी के खिलाफ दुसरे समुदाय की लड़की से विवाह किया था। 23 वर्षीय सुभाष पिछड़ा वर्ग (बीसी), नादर समुदाय से संबंधित है। सुभाष तिरुपुर में एक बुनाई फर्म में काम कर रहा था और उसका अनुसूचित जाति की 25 वर्षीय अनसूया से अफेयर था। सुभाष के पिता दण्डपाणि ने अपने बेटे को अनसूया के साथ संबंध आगे नहीं बढ़ाने की धमकी दी थी। हालांकि, उस पर ध्यान न देते हुए सुभाष और अनसूया ने 15 दिन पहले शादी कर ली थी। शादी के बाद पर अपने पारिवारिक घर नहीं गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने