दर्दनाक हादसा:पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत



शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हो गया. ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई. हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए हैं. ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला जा रहा है.

यह बड़ा हादसा शाहजहांपुर के थाना तिलहर के रटा पुल पर हुआ. शनिवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई. ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 20 लोग सवार थे. एसपी ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. फिलहाल फंसे लोगों को अभी निकाला जा रहा है. वहीं कई लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने