भैंस ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में दिया 31 लीटर दूध



हरियाणा के हिसार में मुर्रा नस्ल की भैंस गंगा ने एक दिन में 31 लीटर दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले भी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में गंगा का नाम कई बार दर्ज हो चुका है. गंगा के मालिक और किसान जय सिंह ने बताया कि इस भैंस को कई लोगों ने खरीदना चाहा. यहां तक कि लोग इसके लिए 15 लाख रुपये तक देने को तैयार हो गए. फिर भी उन्होंने गंगा को नहीं बेचा.

जानकारी के मुताबिक, सोरखी गांव के रहने वाले किसान जयसिंह और उनकी पत्नी बीना को पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर और कृषि मंत्री जेपी दलाल भी सम्मानित कर चुके हैं. इसके अलावा दंपति को साल 2017 में सूरजकुंड मेले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ ने भी सम्मानित किया था.

किसान जय सिंह ने बताया कि भैंस गंगा ने करनाल में लगे राष्ट्रीय डेयरी में मेले मे एक दिन में 31 किलो 100 ग्राम दूध देकर पंजाब व हरियाणा के लिए इस साल रिकार्ड बनाया है. राष्ट्रीय डेयरी में गंगा ने प्रथम स्थान हासिल किया है. उन्हें इसके लिए 21 हजार रुपये का ईनाम मिला.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने