सिरोही। सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. जिसके चलते पिंडवाड़ा थानाध्यक्ष चंपालाल बराड़ के नेतृत्व में पिंडवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक जेठूसिंह करनोत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. शनिवार की सुबह करीब 1.30 बजे उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर मलेरा टोल नाका के पास मोरास पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई चैलसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश विश्नोई, आरक्षक मांगीलाल गरासिया, जीवाराम मीणा, तुलसाराम, रमेश कुमार नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. . इसी बीच उदयपुर से एक एंबुलेंस आई, जिसमें चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा था।