लिव-इन पार्टनर ने जलाया, महिला की मौत, बना हैवान



नई दिल्ली| दिल्ली के रोहिणी इलाके में अपने लिव-इन पार्टनर द्वारा जलाई गई 28 वर्षीय एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मोहित के रूप में पहचाने जाने वाले लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी को एसजीएम अस्पताल से अमन विहार थाने में सूचना मिली थी कि एक महिला झुलसी हुई है, उसे भर्ती कराया गया है।

पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची, जहां बलबीर विहार निवासी पीड़िता मोनिका (बदला हुआ नाम) बयान देने की स्थिति में नहीं थी। मोनिका, जो एक जूते की फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करती थी, को आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल और फिर एम्स ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, शुरुआती पूछताछ के दौरान, पुलिस टीम को पता चला कि पीड़िता अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी और मोहित के साथ पिछले छह साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar