मध्यप्रदेश के सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के जनकपुर से शहडोल जिले के जैतपुर में आई बरात के साथ हादसा हो गया। दूल्हे का छोटा भाई 24 फरवरी को गुम हो गया। दिनभर तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो बरातियों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वाना होने से पहले युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट जैतपुर थाना में दर्ज कराई थी। शादी के चार दिन बाद सोमवार को उसकी लाश शादी के पंडाल से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित एक कुंए में मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी के दिन युवक काफी नशे में थे। संभवतः नशे के कारण ही वह कुएं में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
रवाना होने से पहले युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट जैतपुर थाना में दर्ज कराई थी। शादी के चार दिन बाद सोमवार को उसकी लाश शादी के पंडाल से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित एक कुंए में मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी के दिन युवक काफी नशे में थे। संभवतः नशे के कारण ही वह कुएं में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
