अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत



धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां एक टेंपों ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे के भाई और भतीजे की मौत हो गई। वहीं दूल्हा भी गंभीर घायल हो गया। पहली घटना धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र के बिलोनी गांव की है। यहां दूल्हे के भाई और भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को दूल्हा अमन (25) पुत्र रमेश की बारात फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में जानी थी। बारात रवाना होने से पहले दूल्हा अमन उसका छोटा भाई आकाश (16) और भतीजा कुलदीप (25) पुत्र जगदीश बाल कटवाने के लिए एक बाइक पर सरमथुरा गए हुए थे। इसी बीच करौली से आ रहे टेंपों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक के साथ टेंपो ड्राइवर शिब्बू (60) पुत्र अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने सभी घायलों को इलाज के लिए सरमथुरा अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें इलाज के लिए करौली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शनिवार देर रात बाइक सवार कुलदीप ने दम तोड़ दिया। वहीं रविवार की सुबह दूल्हे के भाई आकाश की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, हादसे में घायल दूल्हा अमन और टेंपों ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका जयपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने