बैतूल-छिंदवाड़ा पैसेंजर में अचानक लगी भीषण आग, दो बोगियां जलकर हुई खाक



बैतूल । बैतूल से छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली पैंसेजर ट्रेन क्रमांक 09589 के दो डिब्बों में अज्ञात कारण से आग लग गई। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे ट्रेन को जब लूप लाइन से प्लेटफार्म क्रमांक एक पर लाया जा रहा था उसी दौरान पहले एक डिब्बे में धुआं उठता दिखाई दिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में दो डिब्बे आग की लपटों में घिर गए। आनन-फानन पहले इंजन के साथ तीन डिब्बों को हटाया गया इसके बाद अन्य डिब्बों को भी अलग किया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पैसेंजर ट्रेन बैतूल से शाम चार बजे छिंदवाड़ा के लिए रवाना होती है। इसी वजह से उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन रेलवे ट्रैक तक पहुंच नहीं पाईं। प्रत्यक्षदर्शी सचिन जैन ने बताया कि तीसरे डिब्बे को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। आसपास के खेतों से पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar