सूर्योदय के वक्त देते हैं अर्घ्य तो मिलाएं ये पीली चीज, जल्दी होगी बेटी की शादी



बेटी की शादी की चिंता तो हर माता-पिता को रहती है. ऐसे में वे हर मुमकिन कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी को एक अच्छा घर और वर मिले. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि सूर्य भगवान को जल देने में एक मसाले का प्रयोग किया जाए तो इससे जल्दी शादी के योग बन सकते हैं. जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसा कौन सा मसाला है जो जल में मिलाने से बेटी के विवाह की इच्छा पूरी हो सकती है.
करें ये उपायहिंदू मान्यताओं के अनुसार हल्दी बेहद शुद्ध और पवित्र होती है. इसका इस्तेमाल खाना बनाने के दौरान भी किया जाता है और पूजा स्थल पर भी किया जाता है. ऐसे में आपको बता दें कि यदि आप सू्र्य को जल चढ़ाने के लिए जल में हल्दी डालकर चढ़ाएं तो ऐसा करने से विवाह में होने वाली देरी दूर हो सकती है.
यदि 21 दिन तक लड़की की मां जल में चुटकी भर हल्दी मिलाकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें तो ऐसा करने से बेटी का विवाह जल्दी होता है.
यदि आपकी बेटी का विवाह तय होकर टूट जाता है या बनते बनते रह जाता है तो ऐसे में आप लौटे में हल्दी के साथ-साथ चावल भी मिलाएं. अब इस उपाय को 11 दिन तक करें ऐसा करने से रिश्ता लंबे समय तक टिका रहेगा.
रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देते वक्त पानी में हल्दी मिलाएं और हल्दी का टीका अपने माथे पर लगाएं. ऐसा करने से जल्दी विवाह हो सकता है साथ ही अर्घ्य देते वक्त भगवान सूर्य से जल्दी विवाह की कामना भी करें.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar