तुलसी की जड़ का एक उपाय दूर करेगा सारी परेशानी, धन संबंधित समस्या भी होगी दूर

  


घर में तुलसी का पौधा लगाने से न केवल घर की नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर किया जा सकता है बल्कि इसकी जड़ से कुछ उपाय किए जाएं तो धन की कमी को भी दूर किया जा सकता है. ऐसे में लोगों को तुलसी की जड़ से जुड़े कुछ उपायों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप तुलसी की जड़ का उपाय किस प्रकार कर सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

तुलसी की जड़ से करें उपाय

  1. अगर आप धन की कमी की समस्या से परेशान हैं तो चांदी के ताबीज में तुलसी की जड़ को लगाएं और गले में पहनें, इससे आर्थिक स्थिति की समस्या दूर हो सकती है.
  2. यदि आप किसी काम में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोएं और पूजा करके पीले कपड़ में बांधकर रखें.
  3. यदि आप ग्रहों को शांत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी की जड़ को लाल कपड़ों में बांधें या ताबिज में डालकर अपने पास रखें. इससे समस्या दूर हो सकती है.
  4. यदि आप जीवन की बाधाओं से परेशान हैं या तनाव को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी की माला पहनें. इसे पहनने से दिमाग की अशांति और तनाव दोनों को दूर किया जा सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar