धन के देवता कुबेर इन 4 राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा, इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में सफलता



आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर समाप्त हो चुकी है फ़िलहाल एकादशी तिथि चल रही है। जो की आज देर रात 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट से अगले भोर 4 बजकर 50 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 9 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 6 सितंबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।
मेष राशि

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आपके बिजी शेड्यूल की वजह से आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है। आज बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आज का दिन प्राइवेट शिक्षकों के लिए थोड़ा बिजी हो सकता हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं, टीचर द्वारा सराहना मिलेगी। आज आप घर में किसी मशहूर पेंटर की पेंटिंग लगा सकते हैं।लकी कलर - समुद्र हरा
लकी नंबर - 2
वृष राशि

आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज किसी काम मेंअपनों की मदद मिल सकती है, काम समय से पूरा हो जायेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जा सकता है। किसी काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे साथ ही पुरानी यादें भी ताजा हो सकती हैं।लकी कलर - सफेद
लकी नंबर - 8
मिथुन राशि

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीख सकते हैं। आज आप अपने बच्चों के साथ पैरेंट मीटिंग में जा सकते हैं। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जा सकते हैं। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं। स्टूडेंट आज ग्रुप स्टडी करने का विचार अपने दोस्तों

से कर सकते हैं।लकी कलर - गुलाबी
लकी नंबर - 6
कर्क राशि

आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे, अपने स्वाभाव में नम्रता बनाये रखें। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको सोसाइटी में मान-सम्मान मिलेगा, आप खुद पर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही राहत भरा रहेगा।लकी कलर - मैजेंटा
लकी नंबर - 6

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने