इसलिए नगर निगम अध्यक्ष बने रिंकू विज,जानिए क्या था प्रमुख कारण



नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए रिंकू विज का चयन उनके शालीन अंदाज और सब को साथ लेकर चलने वाले व्यवहार के चलते किया गया। बताया जाता है कि रिंकू विज पूर्व में नगर निगम सदन के उपसभापति थे, जिनका कार्यकाल बेहतर रहा और उन्होंने पार्षद व उपसभापति रहते हुए अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर पुनः एक बार नगर निगम के सदन तक पहुंचे हैं।

वहीं अभी तक नगर निगम अध्यक्ष की ताजपोशी केन्ट विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के सिर पर ही हुई है। जिसमें पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राजेश मिश्रा व राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि भी नगर निगम अध्यक्ष रह चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar