अचानक धन लाभ के लिए घर में रखें ये चीजें, पलट सकती है आपकी किस्मत



फेंगशुई भी वास्तु शास्त्र की तरह जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। मान्यता है कि फेंगशुई की चीजों को घर में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बावजूद भी उसकी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल नहीं होता है। ऐसे में फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है। जानें इन चीजों के बारे में-

तीन टांगों वाले मेढ़क- फेंगशुई के जानकार कहते हैं कि घर में तीन टांगों वाले मेढ़क को रखना अति शुभ होता है। तीन टांगों वाला ऐसा मेढ़क घर में रखें जिसके मुंह में सिक्के लगे हों। इस मेढ़क को घर के मेनगेट के पासया फिर तिजोरी के पास रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

लाफिंग बुद्धा- फेंगशुई में लॉफिंग बुद्धा को भी विशेष स्थान प्राप्त है। कहते हैं कि लॉफिंग बुद्धा को घर में रखने से खुशहाली व समृद्धि आती है। कष्टों व तनाव से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

क्रिस्टल- फेंगशुई के अनुसार, घर में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में क्रिस्टल रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि ऑफिस में सफेद रंग का क्रिस्टल उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

तीन चीनी सिक्के- मान्यता है कि तीन चीनी सिक्के घर में सुख-सपंदा लाते हैं। इन सिक्कों को लाल के धागे या रिबन में बांधकर रखने से घर में बरकत आती है। कहते हैं कि व्यक्ति की आर्थिक उन्नति होती है।

कछुआ- फेंगशुई में कछुआ को अति शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में कछुआ मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की और सफलता मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar