लिव-इन पार्टनर प्रेमी का शव सूटकेस में लेकर घूम रही थी लड़की, खौफनाक कांड जानकर उड़ जाएंगे होश



नई दिल्ली: गाजियाबाद में एक लड़की सड़क पर बदहवास हाल में घूम रही थी. हाथ में बड़ा सूटकेस था. रात में लड़की को इस तरह से सड़क पर देख लड़की को पुलिस ने रोका. लड़की से पुलिस ने पूछा कि वह कहाँ जा रही है. पुलिस के सवाल सुन लड़की घबरा गई. पुलिस ने सूटकेस खुलवाकर देखा और पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. पता चला कि जिस लड़के का शव सूटकेस में रखा था, वह उसका प्रेमी का था. पुलिस ने लड़की को अरेस्ट कर लिया है. घटना को लेकर पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है.

मामला गाजियाबाद का है. लड़की को थाना टीला मोड़ पर पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि कल रात गश्त करते समय एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में नजर आई. पुलिस ने महिला को रोककर जब तालाशी ली तब उसके पास मौजूद एक सूटकेस में एक शव मिला. शव को कब्जे में लेकर महिला से पूछताछ जारी है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

गाजियाबाद के SSP मुनिराज जी ने बताया कि लड़के के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. लड़का जिस लड़की के साथ रहता था, उसी ने उसकी हत्या कर दी है. घटना क्यों हुई, इसे लेकर अभी पूछताछ हो रही है. जल्दी ही पूरी घटना विस्तार से सामने आ जाएगी.

वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की इस लड़के से प्रेम करती थी. इतना प्रेम कि दोनों साथ में ही रहते थे. दोनों लिव-इन पार्टनर थे. लड़की लड़के से शादी करना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ बात हुई और लड़की ने की हत्या कर दी. वह घबरा गई. और शव को ठिकाने लगाकर बचने के तरीके खोजने लगी. इसी नीयत से उसने शव को सूटकेस में रखा और सड़क पर निकल पड़ी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar