भारत में कोरोना की चौथी लहर जानिए कब और कैसे आएगी, विशेषज्ञों ने बताया कितना खतरनाक होगी यह लहर



मुंबई। कोरोना (Covid-19) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। कोविड-19 के लक्षणों वाले मरीजों में तेज बुखार व दस्त की शिकायतें देखने को मिल रही हैं। संक्रमण के इस नए लक्षण का पता लगाने के लिए कोविड डेडीकेटेड अस्पताल सेवल हिल्स हास्पिटल (Seven Hills Hospital) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोविड मामलों पर नजर बनाए रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि चौथी लहर जुलाई या अगस्त में आनी है। चौथी लहर को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

वायरस बदलता जा रहा है लक्षण

कोविड-19 वायरस लगातार अपना वेरिएंट बदल रहा है। हाल ही में आए लैब रिपोर्ट के अनुसार जीनोम सिक्वेंसिंग में 99 प्रतिशत सैंपल में ओमीक्रोन के वेरिएंट पाए गए लेकिन सभी में सब-वेरिएंट भी मिले।
बता दें कि जब डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप था, उस समय अधिकांश मरीज सांस संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे लेकिन म्यूटेटेड ओमीक्रोन वेरिएंट के संक्रमण के बाद रोगियों में आंत संबंधित समस्याएं अधिक हैं साथ ही तेज बुखार भी अधिकतर मरीजों में पाए गए।

एक्टिव केस और नए मामले

भारत का सक्रिय केसलोएड (एक्टिव केस) वर्तमान में 1,09,568 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.25% हैं। देश की रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 14,684 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,28,51,590 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17,092 नए मामले सामने आए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar