गोरखपुर पुलिस की कार्यवाही, सट्टा लिखते 3 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 1 लाख 49 हजार रूपये एवं 8 मोबाईल जप्त, खाईबाज सटोरिये बिरजू महेश्वरी की तलाश




सच की दुनिया : पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा  (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों  को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।


           आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/ अपराध श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी गोरखपुर श्री एस.पी.एस. बघेल  के नेतृत्व में  3 सटोरियों  को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये  1 लाख 49 हजार रूपये एवं 8 मोबाईल  जप्त किये गये है।


               थाना गोरखपुर में आज दिनॉक 13-6-2022 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ककरैया तलैया निवासी भारत श्रीवास अपने घर में सट्टा लिखते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर दबिश दी गयी, घर पर मौजूद भारत श्रीवास उम्र 43 वर्ष सट्टा लिखते हुये मिला, कब्जे से सट्टा लिखने की नोट बुक, सट्टा पट्टी, 1 मोबाईल एवं नगद 310 रूपये जप्त करते हुये सघन पूछताछ की गयी तो भारत श्रीवास ने छोटी बजरिया गढा निवासी भूपेन्द्र श्रीवास को सट्टा का काम पलटाना बताया।


                 भारत श्रीवास के बताने पर टीम के द्वारा छोटी बजरिया निवासी भूपेन्द्र श्रीवास्तव के घर पर दबिश दी गयी, भूपेन्द्र  श्रीवास्तव अपने घर के कमरे में सट्टा लिखते हुये मिला। भूपेन्द्र श्रीवास्तव के कब्जे से नगद 420 रूपये, 2 मोबाईल, सट्टा पट्टी जप्त करते हुये सघन पूछताछ की गयी तो भूपेन्द्र श्रीवास्तव ने नंदकिशोर उर्फ मुन्नु साहू निवासी जोशी मोहल्ला गढा के कहने पर सट्टा लिखना एवं सट्टे का काम नंदकिशोर साहू को पलटाना बताते हुये बताया कि मेरे मकान के छत पर बने कमरे में नंद किशोर साहू बैठकर सट्टे की कटिंग कर रहा है।


              तत्काल टीम के द्वारा छत पर बने कमरे मे दबिश दी गयी जहॉ नंदकिशोर उर्फ मुन्नु साहू उम्र 52 वर्ष मोबाईल पर बातचीत करते हुये सट्टे के अंक लिखता हुआ मिला। कब्जे से 5 मोबाईल, सट्टे की नोट बुक, पर्चियॉ, कार्टून के गत्ते जिसमे सट्टे के अंक एवं रूपये लिखे हुये है, कैल्कुलेटर, तथा नगद 1 लाख 48 हजार 287 रूपये जप्त करते हुये, सघन पूछताछ की गयी तो कोतवाली निवासी बिरजू महेश्वरी को सट्टे की कटिंग करना बताया। बिरजू महेश्वरी के घर पर दबिश दी जो घर से फरार है, खाईबाज सटोरिये बिरजू महेश्वरी की सरगर्मी से तलाश जारी है।


              थाना गोरखपुर में सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये पकडे गये सटोरियों से सघन पूछताछ की जा रही है।

 

 उल्लेखनीय भूमिका - सटोरियों को रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी गोरखपुर श्री एस.पी.एस. बघेल  के नेतृत्व में  उप निरीक्षक गणेश तोमर, उप निरीक्षक कौशल किशोर समाधिया, उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक हरक बहादुर, अच्छेलाल, आरक्षक रत्नेश राय, दिनेश गुर्जर ,मनोज उपाध्याय, सत्यनारायण ठाकुर, शैलेन्द्र सनोडिया, मोहित राजपूत, अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने