पहले जेल अब क्लीन चिट? आर्यन खान ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े पर होगी कार्यवाई



नई दिल्ली: मुबई क्रूज पार्टी मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन को बेगुनाह माना है। एनसीबी ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। इसमें आर्यन खान का नाम नहीं है। इस केस में आर्यन खान को सबसे बड़े दोषी के रुप में पेश किया गया था। उन्हें लगभग एक महीना जेल में बिताना पड़ा था। SIT की जांच के बाद आर्यन को 6 नवंबर को जमानत दे दी गई थी। अब उस समय एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार ने सक्षम प्राधिकारी को आर्यन खान ड्रग्स बरामदगी मामले में पूर्व-एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की जांच के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। समीर वानखेड़े के फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने का भी आऱोप है। आर्यन खान को क्लीन चीट मिलने को लेकर एनसीबी के डीजी एस एन प्रधान ने माना है कि इस मामले में समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई है।



समीर वानखेड़े से हुए गलती?

समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच कर रहे थे। समीर वानखेड़े की जांच के तरीके को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे। अब खुद डीजी एस एन प्रधान ने माना कि अगर गलतियां नहीं होती तो मामले को SIT क्यों ओवर टेक करती। कुछ तो कमियां रह गईं तभी तो एसआईटी ने केस लिया। वहीं, वकील उज्जवल निकम ने भी कहा कि इस मामले में एनसीबी की पहली टीम से चूक हुई है। खास बात है कि मामले में कार्रवाई करने वाले एजेंसी के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। वानखेड़े ने ही बीते साल क्रूज पर छापामार कार्रवाई की अगुवाई की थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar