IPL पर कोरोना का संकट : दिल्ली कैपिटल्स के एक और खिलाड़ी को हुआ कोरोना, फिर भी DC और PBKS के बीच मैच खेला जाएगा



इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला है। इस पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि, मुकाबला तय समय पर ही शुरू होगा।
इस खिलाड़ी को हुआ कोरोना

दिल्ली कैपिटल्स के टिम सिफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श की दूसरी RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
DC के फिजियो भी संक्रमित

15 अप्रैल को पहला केस सामने आया है। जहां दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद से सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट लगातार किया जा रहा है।
IPL पर कोरोना का साया

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 का पूरा सीजन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूएई में खेला गया था। जबकि आईपीएल 2021 का आधा सीजन कोरोना केसों के कारण स्थगित करना पड़ा था। आईपीएल 2021 का पहला भाग भारत में खेला गया था, वहीं दूसरा भाग आईपीएल के 14वें सीजन का यूएई में आयोजित किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar