गर्मियों में Immunity स्ट्रॉन्ग करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें



देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। भारत के 2 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट XE ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए अपनी इम्यूनिटी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं गर्मी के मौसम में आने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर हैं।

आम- फलों का राजा आम विटामिन-ए, सी और के जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आम ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत भी देता है।

तुलसी के बीज- तुलसी के बीजों को सब्जा के बीज भी कहते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे गुणकारी तत्व शामिल हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को दुरुस्त रखने में बेहद कारगर हैं।

खरबूजा- गर्मियों में खरबूजा न्यूट्रिएंट्स के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर हमारी आंतों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अलाव इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 शरीर को वायरस से लड़ने के साथ ही इन्फेक्शन से भी बचाव करता है।

ये फल भी खाएं- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पपीता, संतरा, स्ट्रॉबेरी, नींबू और तरबूज जैसी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं।

प्रोटीन- प्रोटीन हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही शरीर में एंटीबॉडीज बनाने में भी मदद करता है। अंडा, दूध, पनीर, दाल, मछली और सोयाबीन प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं। डॉक्टर्स भी कोरोना से रिकवरी और पोस्ट रिकवरी में मरीजों को ये चीजें खाने की सलाह देते हैं।

प्रोबायोटिक्स- दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स फूड भी काफी फायदेमंद होते हैं।

पानी- गर्मियों में पानी डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी कम करता है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और इम्यूनिटी के नैचुरल प्रोसेस को बेहतर बनाता है। डॉक्टर भी रोजाना करीब 3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar